71 साल के सरताज सिंह वाजपेयी सरकार में मंत्री रहे. होशंगाबाद से चार बार लोकसभा सांसद चुने गए और यहीं से 1998 के लोकसभा चुनाव में अर्जुन सिंह तक को मात दी थी.
सरताज सिंह पिछले 10 सालों से सिवनी मालवा से विधायक थे और शिवराज सिंह चौहान की कैबिनेट में मंत्री भी बने. बीजेपी ने इस बार उन्हें टिकट नहीं दिया तो कांग्रेस के टिकट पर होशंगाबाद से चुनावी मैदान में हैं.
सरताज सिंह से पूछा कि उनका टिकट किसने काटा तो वो भावुक हो गए. उन्होंने कहा कि जिस बीजेपी में पूरा जीवन खपा दिया और पार्टी को इस इलाक़े में खड़ा किया, उसका ये सिला मिला है.
इतना कुछ होने के बावजूद सरताज सिंह प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की तारीफ़ करते हैं. वो कहते हैं, ''शिवराज बहुत मेहनती इंसान है. वो कभी किसी से ग़ुस्से में बात नहीं करता.''
अपने विरोधियों की तुलना में शिवराज सिंह इसी मामले में भारी पड़ जाते हैं.
जब नर्मदा में छलांग लगाते हैं शिवराज
भोपाल में 'द वीक' के पत्रकार दीपक तिवारी ने अपनी किताब में एक वाक़ये का ज़िक्र किया है.
उन्होंने लिखा है, ''जनवरी 2012 में तत्कालीन केंद्रीय वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी देवास में बैंक नोट की छपाई की नई यूनिट का उद्घाटन करने भोपाल हवाई अड्डे पर पहुंचे तो उनके स्वागत में शिवराज सिंह चौहान खड़े थे. प्रणब मुखर्जी से मिलते ही चौहान ने उन्हें पैर छूकर प्रणाम किया. वहां सुरेश पचौरी और कांतिलाल भूरिया जैसे कांग्रेसी नेता भी खड़े थे, लेकिन प्रणब मुखर्जी ने उनकी तरफ़ ठीक से देखा तक नहीं. प्रणब मुखर्जी से शिवराज सिंह चौहान के रिश्ते बहुत अच्छे रहे हैं.''
शिवराज सिंह चौहान में किसी एक बात पर राजनीतिक विरोधियों और राजनीतिक विश्लेषकों के बीच अगर सहमति है तो वो ये है कि चौहान बदले की भावना नहीं रखते.
दूसरी तरफ़ उनकी एक 'कमज़ोरी' को हर कोई रेखांकित करता है कि ब्यूरोक्रैट पर उनका नियंत्रण नहीं है. सरताज सिंह भी कहते हैं, ''मैंने शिवराज के साथ काम किया है और इस दौरान इस चीज़ को महसूस किया कि वो ब्यूरोक्रैट्स को नियंत्रण में नहीं रख पाते हैं.''
शिवराज सिंह चौहान का गांव जैत नर्मदा नदी के तट पर है. गांव वाले बताते हैं कि चौहान आते हैं तो नहाने के लिए कपड़े खोल नर्मदा में छलांग लगा देते हैं और तैरते हुए नदी के दूसरे छोर पर चले जाते हैं.
शिवराज के राजनीतिक जीवन की शुरुआत
शिवराज सिंह चौहान के राजनीतिक जीवन की शुरुआत अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से होती है.
1988 में भारतीय जनता युवा मोर्चा के अध्यक्ष बने. 1990 में पहली बार बीजेपी ने चौहान को बुधनी से विधानसभा चुनाव में खड़ा किया. चौहान ने पूरे इलाक़े की पदयात्रा की थी और पहला ही चुनाव जीतने में सफल रहे. तब चौहान की उम्र महज 31 साल थी.
1991 में 10वीं लोकसभा के लिए आम चुनाव हुए. अटल बिहारी वाजपेयी इस चुनाव में दो जगह से खड़े थे. एक उत्तर प्रदेश के लखनऊ और दूसरा मध्य प्रदेश के विदिशा से.
वाजपेयी को दोनों जगह से जीत मिली. उन्होंने सांसदी के लिए लखनऊ को चुना और विदिशा को छोड़ दिया. सुंदरलाल पटवा ने विदिशा के उपचुनाव में शिवराज सिंह चौहान को पार्टी का प्रत्याशी बनाया और वो पहली बार में ही चुनाव जीतकर लोकसभा पहुंच गए.
Wednesday, November 21, 2018
Tuesday, November 6, 2018
भगवान राम के स्वागत में भव्य दीपोत्सव को तैयार अयोध्या, जुटेंगे दुनिया भर के मेहमान
राम मंदिर निर्माण को लेकर छिड़ी देशव्यापी बहस के बीच आज अयोध्या में मेगा सेलिब्रेशन की तैयारी है। दिवाली से एक दिन पहले अयोध्या में भव्य दीपोत्सव के सियासी मायने भी निकाले जा रहे हैं। दरअसल, 2019 के लोकसभा चुनाव के मद्देनजर केंद्र ही नहीं यूपी की बीजेपी सरकार पर भी मंदिर निर्माण का भारी दबाव है। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि मामला कोर्ट में होने के कारण योगी सरकार अयोध्या में आज भगवान राम की 151 मीटर ऊंची प्रतिमा स्थापित करने का ऐलान कर सकती है।
उधर, दीपोत्सव की सारी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। भगवान श्रीराम के स्वागत के लिए अयोध्या नगरी को एक बार फिर त्रेतायुग की अयोध्या का स्वरूप दिया गया है। सरयू के तट पर 3 लाख दीयों के दीपोत्सव के साथ यूपी की योगी सरकार भगवान श्री राम के स्वागत की तैयारियां कर रही है। आज इस खास आयोजन पर पूरी दुनिया की निगाहें टिकी हुई हैं। एक खास बात यह है कि कार्यक्रम में दक्षिण कोरिया के साथ-साथ रूस, इंडोनेशिया और त्रिनिदाद के कलाकार भी अपनी प्रस्तुति देंगे।
मूर्ति से लेकर कई बड़े ऐलान!
माना जा रहा है कि सीएम योगी अयोध्या में मंगलवार को होने वाले दीपोत्सव के कार्यक्रम में कई बड़े ऐलान कर सकते हैं। अयोध्या में भगवान राम की विशाल प्रतिमा स्थापित करने से लेकर संत समाज के लिए कुछ बड़ी घोषणाएं किए जाने की संभावना है। वहीं, धर्मनगरी में तमाम वीआईपी मेहमानों के आगमन को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। भव्य दीपोत्सव में कोरिया गणराज्य की प्रथम महिला किम-जुंग-सुक मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी। इसके अलावा यूपी के राज्यपाल राम नाईक, बिहार के राज्यपाल लालजी टंडन और सीएम योगी अपनी कैबिनेट के कई मंत्रियों के साथ इस समारोह में हिस्सा लेंगे।
अयोध्या में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद
मंगलवार को दीपोत्सव में अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर के वीआईपी व वीवीआईपी के आने के कारण सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद की गई है। दक्षिण कोरिया की प्रथम महिला के कार्यक्रम में शामिल होने के कारण सुरक्षा दायरा और कड़ा किया गया है। राम कथा पार्क से एनएच 28 को जोड़ने वाले मार्ग के दोनों तरफ बैरिकेडिंग कर दी गई है। सोमवार से ही इस रास्ते से 4 पहिया वाले वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।
35 हजार से अधिक पुलिसकर्मी तैनात
बताया जा रहा है कि दीपोत्सव में करीब 35 हजार पुलिसकर्मियों को सुरक्षा के लिए लगाया गया है। डीआईजी सुभाष सिंह बघेल ने बताया 12 एडिशनल एसपी, 30 डीवाईएसपी, 80 इंस्पेक्टर, 250 एसआई, 32 महिला एसआई, 900 कॉन्स्टेबल, 200 महिला कॉन्स्टेबल, 20 टी एस आई यातायात, 13 हेड कॉन्स्टेबल यातायात, 95 कॉन्स्टेबल यातायात, 6 कंपनी पीएसी, दो कंपनी आरएएफ सहित सादी वर्दी में भारी संख्या में पुलिस व देश की खुफिया एजेंसियों ने अयोध्या में डेरा डाल दिया है।

फ्लिपकार्ट, ऐमजॉन का त्योहार में बंपर बिक्री का दावा
ऐमजॉन के 89 प्रतिशत नए ग्राहक छोटे कस्बों से हैं। प्राइम मेंबरशिप में करीब दो गुना बढ़ी है। फ्लिपकार्ट ने भी किया रेकॉर्ड वृद्धि का दावा।
ई-कॉमर्स क्षेत्र की दिग्गज कंपनी फ्लिपकार्ट और ऐमजॉन ने इस त्योहारी मौसम में अपने प्लैटफॉर्म पर बंपर बिक्री का दावा किया है। दोनों कंपनियों का कहना है कि उन्हें देश में 99 प्रतिशत से ज्यादा पिनकोड से ग्राहकों के ऑर्डर मिले हैं। कंतार आईएमआरबी और अन्य रिपोर्टों को हवाला देत हुए ऐमजॉन इंडिया के वरिष्ठ उपाध्यक्ष और भारत के क्षेत्रीय प्रमुख अमित अग्रवाल ने कहा कि इस त्योहारी मौसम पर ऐमजॉन भारत में सबसे ज्यादा देखे जाने वाले और लेनदेन वाली शॉपिंग वेबसाइट (10-15 अक्टूबर, 24-28 अक्टूबर और 2 से 5 नवंबर के बीच) के रूप में उभरी है।
उन्होंने कहा, '99.3 प्रतिशत पिनकोड से उसे कम से कम एक सामान का ऑर्डर किया गया। इसी के साथ 89 प्रतिशत नए ग्राहक छोटे कस्बों से हैं। करीब 70,000 छोटे और मझोले कारोबारियों को एक से एक ऑर्डर मिला है और प्राइम मेंबरशिप में करीब दो गुना बढ़ी है। हम बहुत आभारी है कि भारत के लोगों ने खोजने, पाने और ऑनलाइन कुछ भी खरीदने के लिए हम पर भरोसा किया।'
फेस्टिवल सीजन की बिक्री (9 से 14 अक्टूबर के बीच) में फ्लिपकार्ट की 51 प्रतिशत हिस्सेदारी से जुड़े सवाल पर अग्रवाल ने कहा, 'हम बिना वैज्ञानिक पद्धतियों पर आधारित रिपोर्ट पर टिप्पणी नहीं करते हैं।'
दोनों प्रतिद्वंद्वी कंपनियां फ्लिपकार्ट और ऐमजॉन इस त्योहारी सीजन में स्मार्टफोन, उपकरणों और फैशन जैसी श्रेणियों में रेकॉर्ड तोड़ बिक्री का दावा कर रही हैं। फ्लिपकार्ट की प्रमुख (वृद्धि) स्मृति रविचंद्रन ने कहा, '1 से 5 नवंबर की मौजूदा सेल हमारे इस साल के बिग बिलियम डेज से दोगुना से ज्यादा रही। हम फैशन श्रेणी में स्पष्ट रूप से अग्रणी हैं... हमारे पास एक को छोड़कर स्मार्टफोन के सभी ब्रैंड हैं।'
उन्होने कहा कि इस मौसम के दौरान ग्राहकों ने विभिन्न खरीदों पर औसतन 7,500 रुपये खर्च किए और हमारे व्यापार का सकल वस्तु मूल्य (जीएमवी) पिछले साल से 90 प्रतिशत अधिक रहा।
मुंबई, छह नवंबर (भाषा) हर्षद मेहता शेयर घोटाले से जुड़े एक मामले में मुंबई की एक अदालत ने हर्षद के भाई अश्निन मेहता समेत नौ अभियुक्तों को बरी कर दिया है। इस मामले में इन लोगों पर 1992 में भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के साथ 105 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का आरोप था। इस मामले की सुनवाई कर रही विशेष अदालत की न्यायाधीश शालिनी फंसाल्कर जोशी ने पिछले सप्ताह इस निर्णय में कहा कि अदालत को यह कहने में कोई हिचकिचाहट नहीं है कि अभियोजन पक्ष इस मामले में आरोपों से आगे कुछ भी साबित करने में नाकाम रहा है। अश्विन मेहता
मुंबई, छह नवंबर (भाषा) हर्षद मेहता शेयर घोटाले से जुड़े एक मामले में मुंबई की एक अदालत ने हर्षद के भाई अश्निन मेहता समेत नौ अभियुक्तों को बरी कर दिया है। इस मामले में इन लोगों पर 1992 में भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के साथ 105 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का आरोप था। इस मामले की सुनवाई कर रही विशेष अदालत की न्यायाधीश शालिनी फंसाल्कर जोशी ने पिछले सप्ताह इस निर्णय में कहा कि अदालत को यह कहने में कोई हिचकिचाहट नहीं है कि अभियोजन पक्ष इस मामले में आरोपों से आगे कुछ भी साबित करने में नाकाम रहा है। अश्विन मेहता के अलावा एसबीआई के प्रतिभूति विभाग के प्रभारी राम सीतारमन और सात अन्य अधिकारी- भूषण राउत, सी रवि कुमार, एस सुरेश बाबू, पी मुरलीधरन,

Friday, November 2, 2018
इधर राफेल पर घेर रहे थे राहुल, उधर बोफोर्स पर कांग्रेस को मिली राहत
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी जिस समय राफेल सौदे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को घेर रहे थे ठीक उसी समय उनकी पार्टी और खुद उनके लिए बड़ी राहत की खबर सुप्रीम कोर्ट से आई जिसमें देश की शीर्ष अदालत ने सीबीआई की अपील पर सुनवाई करने से इनकार कर दिया.
सुप्रीम कोर्ट में शुक्रवार को 64 करोड़ रुपये के बोफोर्स तोप रिश्वतकांड मामले की सुनवाई हुई जिसमें उसने अपील के लिए 4700 दिन की देरी के आधार पर सुनवाई करने से मना कर दिया. इस संवेदनशील मामले में सीबीआई ने साल के शुरुआत में ही सुप्रीम कोर्ट में एक अपील दायर की थी.
13 साल पहले HC ने दिया फैसला
बोफोर्स मामले में सभी आरोपियों के खिलाफ आरोप खारिज करने के दिल्ली हाई कोर्ट के फैसले के विरुद्ध 13 साल के विलंब के बाद यह अपील दायर की गई थी. यह मामला सुनवाई के लिए प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई और न्यायमूर्ति केएम जोसेफ की पीठ के सामने आया जिसने सुनवाई करने से इनकार कर दिया.
सीबीआई ने दिल्ली हाईकोर्ट के 31 मई 2005 के फैसले के खिलाफ इस साल दो फरवरी को एक अपील दायर की थी. वहीं बीजेपी नेता और अधिवक्ता अजय अग्रवाल ने भी 2005 में शीर्ष न्यायालय में एक अपील दायर की थी. हालांकि सीबीआई हाईकोर्ट के आदेश को 90 दिनों के अंदर चुनौती देने में नाकाम रही थी.
1987 में सामने आया बोफोर्स केस
बोफोर्स केस 1987 में सामने आया था. इसमें स्वीडन से तोप खरीदने के सौदे में रिश्वत के लेन-देन के आरोपों में तत्कालीन प्रधानमंत्री दिवंगत राजीव गांधी और दिवंगत इतालवी कारोबारी ओतावियो क्वात्रोकी के नाम घिर गए थे. 1989 में कांग्रेस को इसकी वजह से सत्ता तक गंवानी पड़ी थी.
भारत सरकार और स्वीडन सरकार के रूप में एबी बोफोर्स कंपनी से तोपों को लेकर 1437 करोड़ रुपये की डील हुई थी. भारतीय सेना को इसकी पहली किस्त 24 मार्च, 1986 को मिली थी, वहीं 16 अप्रैल, 1987 में स्वीडन के एक रेडियो में इसमें दलाली की बात की थी.

Subscribe to:
Posts (Atom)